भदोही

बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा ने भाजपा कांग्रेस पर बोला हमला, कहा दोनों प्रत्याशी बाहरी हैं

ये दोनों प्रत्याशी आपराधिक प्रवित्ति के हैं। रंग नाथ मिश्रा सपा -बसपा गठबंधन के प्रत्याशी है

भदोहीApr 16, 2019 / 08:57 pm

Ashish Shukla

बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा ने भाजपा कांग्रेस पर बोला हमला, कहा दोनों प्रत्याशी बाहरी हैं

भदोही. उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहराज्य मंत्री ने आज यहाँ पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भदोही लोकसभा में कांग्रेस और भाजपा के दोनों ही प्रत्याशी बाहरी हैं। ये दोनों प्रत्याशी आपराधिक प्रवित्ति के हैं। रंग नाथ मिश्रा सपा -बसपा गठबंधन के प्रत्याशी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रमाकांत यादव और भाजपा के रमेश बिन्द दोनों ही अपनी पार्टी से निकाले गए है और जो अपनी उस पार्टी का नहीं हुआ वह क्या इस दल में भी ईमानदार हो सकते है उन्होंने कहा ये बाहरी लोग भदोही को क्या समझते है ? रंग नाथ मिश्रा ने कहा की ये दोनों प्रत्याशी जिस जगह से सांसद और विधायक चुने गए वहां की जनता अभी तक कराह रही है। रंग नाथ मिश्रा ने सवालों के जवाब में कहा की यहाँ गठबंधन के सामने चुनौती जैसी बात बेमानी है।
उन्होंने कहा कि इनको भदोही के गलियों और लोगों के बारे में भी कोई जानकारी नही है और आने वाले समय मे जनता इनको जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं और पहले भी अपने जनप्रतिनिधित्व काल मे यहां का विकास किया है।

Home / Bhadohi / बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा ने भाजपा कांग्रेस पर बोला हमला, कहा दोनों प्रत्याशी बाहरी हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.