script

BSP नेता व पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और उनके पुत्र ने कलश यात्रा में दी अटल जी को श्रद्धांजलि

locationभदोहीPublished: Aug 26, 2018 08:16:18 pm

भदोही के राजनीतिक दिग्गजो ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि

Rangnath Mishra

रंगनाथ मिश्रा

भदोही. यूपी के भदोही में सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास स्वदेशी आश्रम पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात अस्थि कलश यात्रा औराई होते हुए मिर्जापुर पहुंची। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के इंतजार में सड़क के दोनों किनारों पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कई स्कूल के बच्चों ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। यात्रा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह पटेल शामिल रहे। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली अस्थि कलश यात्रा व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर व भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के साथ ज्ञानपुर से निर्दल विधायक विजय मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं पूर्व मंत्री बसपा नेता रंगनाथ मिश्रा व उनके पुत्र औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भदोही से औराई होते हुए मिर्जापुर के निकली अस्थि कलश यात्रा के दौरान आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने भी अटल जी के श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उगपुर व सहसेपुर में स्कूल के बच्चो ने अटल जी अमर रहे के नारों के साथ पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला प्रशासन में जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम यमुना धर चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अस्थि कलश यात्रा में आपस मे टकराई वाहन, भाजपा नेत्री चोटिल

भदोही से मिर्जापुर के लिए निकली अस्थि कलश यात्रा में शामिल एक चार पहिया वाहन जल्दबाजी के चक्कर मे दूसरे चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दिया जिससे करीब आधा दर्ज वाहन आपस मे टकरा गई। इस दौरान कई कार जहां छतिग्रस्त हो गयी वही घटना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना के गर्दन में मोच आ गयी।
By Mahesh jaiswal

ट्रेंडिंग वीडियो