भदोही

देवरिया कांड पर उबली कांग्रेस ने मंत्री रीता जोशी का पुतला फूंका

सुरियावां में फूंका पुतला

भदोहीAug 08, 2018 / 01:37 pm

sarveshwari Mishra

कांग्रेस ने रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंका

भदोही. भदोही जिले में देवरिया बाल संरक्षण गृह के लड़कियों से हुए दुराचार एवं अमानवीय कृत्य के खिलाफ बुधवार को लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व कांग्रेस जनों ने सुरियावा बाईपास पर बाल एवं महिला विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में बाल एवं नारी संरक्षण ग्रहों में महिलाओं एवं बच्चियों की अस्मत लूटी जा रही है। भाजपा सरकार में महिला संरक्षण केंद्र महिला शोषण का केंद्र बन गया है । उन्होंने कहा कि पूरे देश के महिला संरक्षण एवं बाल सुधार गृह की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और देह व्यापार करने वाली संस्थाओं को काली सूची में डालते हुए संचालकों को फांसी देना चाहिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि देवरिया बाल संरक्षण गृह में बच्चियों के साथ दुराचार में शामिल आरोपित चाहे जो भी हो जितने भी बड़े पर हो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए । अरविंद कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार से अब बेटियों को बचाना पड़ रहा है । 70 साल का हिसाब मांगने वाले से कहना चाहता हूं कि जो पिछले 4 सालों में महिलाओं के साथ हुआ है कोई पिछले सैकड़ों सालों में नहीं हुआ है लोकसभा कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नाजिम ने कहा कि योगी सरकार में थोड़ी सी भी संवेदनशीलता बची हुई है उसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। बाल एवं महिला विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को नैतिकता के आधार पर अपनी असफलता को मानते हुए तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।
 

By- Mahesh jaiswal

Home / Bhadohi / देवरिया कांड पर उबली कांग्रेस ने मंत्री रीता जोशी का पुतला फूंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.