scriptजिलाध्यक्ष देव नरायन यादव पहुंचे भदोही तो खूब दिखा कार्यकर्ताओं में जोश | congress new dist chief dev narayan yadav grand welcome in bhadohi | Patrika News

जिलाध्यक्ष देव नरायन यादव पहुंचे भदोही तो खूब दिखा कार्यकर्ताओं में जोश

locationभदोहीPublished: Oct 20, 2019 05:07:17 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देव नारायण यादव ने शुरू किया कार्यकाल

congress leader

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देव नारायण यादव ने शुरू किया कार्यकाल

भदोही. नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव नरायन यादव जी का जिले में पहुंचने पर जिले के कांग्रेसजनों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

ज्ञानपुर दुर्गागंज त्रिमुहानी पहुंचने के पश्चात कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवनारायण यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने पदयात्रा करते हुए गांधी पार्क तक गए एवं गांधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेश नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूरी ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश का किसान ,नौजवान ,व्यापारी एवं छात्र परेशान है। लूट एवं हत्या अपने चरम पर है। मगर उत्तर प्रदेश की सरकार नींद में सोई हुई है। मगर अब इस कुंभकरण की नींद सोई हुई सरकार को जगाने का समय आ चुका है।
जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा एवं 2022 में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भदोही की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों देव नारायण यादव के नेतृत्व में संघर्ष करने को तैयार हैं उन्होंने देव नारायण यादव के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी का आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो