भदोही से जब जब कांग्रेस के स्थानीय ब्राम्हण को टिकट मिला तब पार्टी का जनाधार बढ़ा है। इसे लेकर जिले के कई ब्राम्हण नेता सक्रिय हो गए हैं। वहीं मीटिंग में प्रियंका गांधी से रूबरू हुए कांग्रेेेस के जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी मीटिंग के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है और इसका परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।
उन्होने कहा कि भदोही के साथ पूरे देश के किसान भाजपा सरकार के नीतियों से परेसान हैं। इसकेे कारण किसानों का लगातार कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले किए हैं और अब देश की बारी है।