scriptअब कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, इन दो जिलों में खेला बड़ा कार्ड | Congress yadav card challenge for akhilesh yadav in Up | Patrika News

अब कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, इन दो जिलों में खेला बड़ा कार्ड

locationभदोहीPublished: Oct 17, 2019 12:08:28 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

देव नारायण यादव जारी 51 अध्यक्ष की सूची में दूसरे यादव बिरादरी से आने वाले नेता हैं

Priyanka Gandhi and akhilesh yadav

Priyanka Gandhi and akhilesh yadav

भदोही. मिशन यूपी को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को 51 जिला और शहर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी। भदोही में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के भरोसे चल रही पार्टी की कमान कांग्रेस ने देव नारायण यादव को दी है। देव नारायण यादव जारी 51 अध्यक्ष की सूची में दूसरे यादव बिरादरी से आने वाले नेता हैं। वहीं पार्टी ने अयोध्या से अखिलेश यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है।
माना जा रहा है कि यादव बिरादरी से आने वाले नेता को जिलाध्यक्ष बना कर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में अपने सोशल इंजीनियरिंग को प्रभावी करने पर जोर दिया है।

भदोही के जिलाध्यक्ष बनाये गए देव नारायण यादव काफी समय से कांग्रेस पार्टी में जुड़े हैं। वो जिले के औराई विकास खण्ड के बभनौटी गांव के निवासी हैं। इसके साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वो ओबीसी मोर्चा के भदोही जिलाध्यक्ष भी थे और लोकसभा चुनाव में इसी मोर्चे का उन्हें मंडल प्रभारी भी बनाया गया था। वो विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी में उनके समर्थक काफी खुश हैं और जमकर सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
Bhadohi Congress
IMAGE CREDIT: net
कांग्रेस पिछले चुनावों में भले ही भदोही में बेहद कमजोर साबित हुई हो लेकिन पार्टी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में देव नारायण यादव कोई कसर नही छोड़ते थे। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में काफी भीड़ जुटाया था इसके साथ ही पार्टी प्रत्याशी के साथ भी पूरी जीतोड़ मेहनत से लगे थे जिससे उनको पार्टी ने इसका इनाम जिलाध्यक्ष का पद देकर चुकाया है। देव नारायण यादव ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है वो उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे और आने वाले समय मे पार्टी को मजबूत करेंगे।
BY-Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो