scriptइस समाज के संगठन ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ | Dhangar Community NGO Distribute Blanket in Bhadohi | Patrika News

इस समाज के संगठन ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही तारीफ

locationभदोहीPublished: Jan 10, 2019 12:39:42 pm

अखिल भारतीय धनगर समाज की ओर से वितरित किया गया कम्बल।

Kambal

कम्बल

भदोही . अखिल भारतीय धनगर महासभा के बैनर तले बुधवार को कुष्ठ बस्ती में सैकड़ो रोगियों में कम्बल वितरण हुआ। सभा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल व प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू के हांथो गरीब ऊनी वस्त्र पाकर खुश नजर आये।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद सबसे पहले होनी चाहिए। सभा के बैनर तले समाज के निरिह जनता को चिंहित कर कम्बल वितरण की योजना है। जिसकी शुरुआत कुष्ठ बस्ती से किया गया।
प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टटू ने कहां कि कड़ाके का ठंड पड़ रहा है शासन गरीब असहाय के मदद को गम्भीर है।ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्रामसभा के वनवासी बस्ती व अत्यंत गरीबों को चिंहित कर गुरुवार से लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकार स्वयं मै उपस्थित रह कर कम्बल वितरण होगा।कम्बल की कोई कमी नही है।
ग्राम प्रधान सुभाष सरोज, नन्हे सिंह, अरुण सिंह,राहुल विश्वकर्मा, फैजान अंसारी के अलावा बस्ती से हरिनारायण छोटेलाल राजु मोहन राजाराम कलावती अर्जुन राम बिजली मंडल श्री राम बाल गोविंद राजेंद्र प्रसाद रंजीत कुर्बान अली रविदास गुड्डू दास संतोष कुमार सुधीर कुमार कुसमा देवी आरती देवी मीना देवी सुखिया देवी सुदामा देवी मुन्नी देवी सुमित्रा देवी गंगा पार्वती काजल देवी चंदू सुनील मौर्या दिलखुश पटेल कौशल्या देवी पिंकी देवी संजय कमल देव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
By Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो