scriptडीएम-एसपी ने किया महिला स्वधार केंद्र और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, महिलाओं और किशोरियों के खानपान की देखी व्यवस्थाएं | DM-SP inspected Women's Swadhar Kendra and old age home | Patrika News

डीएम-एसपी ने किया महिला स्वधार केंद्र और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, महिलाओं और किशोरियों के खानपान की देखी व्यवस्थाएं

locationभदोहीPublished: Jun 22, 2020 09:20:29 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

स्वधार गृह 18 महिला, किशोरियां और दो बच्ची आवासित मिली।

डीएम-एसपी ने किया महिला स्वधार केंद्र और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, महिलाओं और किशोरियों के खानपान की देखी व्यवस्थाएं

डीएम-एसपी ने किया महिला स्वधार केंद्र और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, महिलाओं और किशोरियों के खानपान की देखी व्यवस्थाएं

भदोही. जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के साथ सिंहपुर स्थित महिला स्वाधार व बाल सुधार गृह व गोपीगंज स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों के खानपान और रखरखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

स्वधार गृह 18 महिला, किशोरियां और दो बच्ची आवासित मिली। निरीक्षण के दौरान खानपान, आवास आदि की व्यवस्था दुरुस्त मिली। जिलाधिकारी ने यहां रखी गईं किशोरियों से बातचीत करके व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शौचालय को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।संचालक गरिमा सिंह को समय -समय पर सैनिटाइजर कराने का निर्देश दिया कहा कि कोई भी समस्या आती है हमें तत्काल अवगत कराएं, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

इसी दौरान गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल स्थित वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया |वैश्विक महामारी के चलते वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के विशेष सुरक्षा व देखभाल के निर्देश दिया। यहां 33 वृद्ध पुरुष एवं सात वृद्ध महिला उपस्थित रहे।

आश्रम प्रबंधक विजय प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि आश्रम में जितने भी बुजुर्ग निवास कर रहे हैं उनका समय समय पर देखभाल उनकी जांच एवं प्रतिदिन थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ संबंधित सभी जानकारियां लेते रहे। कहा कि नाश्ता, भोजन, दवा व सभी सामान बुजुर्गों को समय पर उपलब्ध कराया जाए। किसी भी चीज की समस्या न हो पाए।कहा कि सैनिटाइजर समय-समय पर कराते रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो