माना जा रहा है कि देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में उनके चाहने वालों ने यह पंडाल बनाया है। यह पांडाल ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में नागेश्वर ग्रुप कमेटी के द्वारा बनाया गया है। इस कमेटी में ज्यादातर बच्चे और नौजवान हैं जो हर वर्ष यहां दुर्गा पूजा करते हैं। इस वर्ष यह दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह भाजपा और देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई पड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। पाण्डाल को पीएम मोदी और कमल दोनो की एक साथ होर्डिंग बनाई गई है और कमल के बीचों बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। पाण्डाल तक जाने वाले रास्तो में जगह जगह तिरंगे लगाये गए हैं। ज्ञानपुर में बनाया गया यह पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
By Mahesh Jaiswal