scriptCSK vs GT: शिवम दुबे को क्रिकेटर बनाने के चक्कर में पिता का बिका कारोबार, आज करोड़ों में खेल रहा है CSK का ये ऑलराउंडर | Father's business sold to make Shivam Dube a cricketer | Patrika News

CSK vs GT: शिवम दुबे को क्रिकेटर बनाने के चक्कर में पिता का बिका कारोबार, आज करोड़ों में खेल रहा है CSK का ये ऑलराउंडर

locationभदोहीPublished: May 30, 2023 05:52:43 am

Submitted by:

Adarsh Shivam

CSK vs GT: क्या आप जानते हैं मैदान में चौकों-छक्कों की जमकर बरसात करने वाले शिवम् दुबे का करियर बनाने में उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है। बेटे को क्रिकेटर बनाने के चक्कर में उनका कारोबार तक बिक गया था।

Father's business sold to make Shivam Dube a cricketer

हरफनमौला क्रिकेटर शिवम दुबे

CSK vs GT: हरफनमौला क्रिकेटर जिसे लोग शिवम दुबे कहते हैं। आज के मैच में उन्होंने कमाल कर दिया। जहां एक तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स का विकेट गिर रहा था, वहां शिवम दुबे चट्टानों के जैसे अड़े हुए रहे। और उन्होंने नाबाद पारी खेली। 21 बॉल में 32 रन बनाकर उन्होंने खुद को साबित कर दिया।
आइए जानते हैं CSK के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के बारे में
क्या आप जानते हैं आज मैदान पर चौकों-छक्कों की जमकर बरसात करने वाले दूबे का करियर बनाने में उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है। बेटे को क्रिकेटर बनाने के चक्कर में उनका कारोबार तक बिक गया था। आइए जानते हैं CSK के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के बारे में।
शिवम दुबे एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में उभर रहे हैं। वह सिर्फ 25 साल के हैं। भारत के लिए भी उन्होंने कुछ मैच खेले, लेकिन टीम में लगातार जगह बनाने में असफल रहे हैं। वह भारत के लिए 1 वनडे और 13 टी20 मैचों में क्रमश: 9 और 105 रन बनाए।
पापा ने करीब 10 साल तक कराई प्रैक्टिस
दूबे ने एक इंटरव्यू में बताया था, “उनके पिता ने बचपन में ही मान लिया था कि बेटे को बड़ा होकर क्रिकेटर बनाना है। उन्होंने शिवम को कोचिंग देने का जिम्मा अपने कंधे पर उठाया और रोजाना घंटो तक प्रैक्टिस कराई। उन्होंने करीब 10 साल तक शिवम को प्रैक्टिस कराई। 14 साल की उम्र से शिवम ने मुंबई में कोच चंद्रकांत पंडित से कोचिंग ली।”
क्रिकेटर बनाने के चक्कर में पिता का कारोबार भी बिक गया
शिवम ने आगे बताया था, “उन्हें क्रिकेटर बनाने के चक्कर में उनके पिता का कारोबार भी बिक गया था। वह जींस का बिजनेस करते थे। लेकिन मुझे एक अच्छा क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने सब कुछ दावं पर लगा दिया था।” आज ये वही शिवम दुबे है, जिसके कारनामे लोग कभी भी नहीं भूलेंगे।
दुबे जी का ऐतिहासिक पारी याद रहेगा
सब को आज वाला ऐतिहासिक पारी याद रहेगा। शिवम दुबे इस IPL सीजन में सनसनी बनकर उभरे हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ शिवम दुबे मीडियम पेसर बॉलर भी हैं। शिवम दुबे के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी अच्‍छा गया है।

यह भी पढ़ें

भदोही के लाल ने किया कमाल, चट्टानों के जैसा अड़े रहे शिवम दुबे, चेन्नई सुपरकिंग्स को दिलाई जीत

उन्‍होंने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए 16 मैचों में 418 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.09 का है, वहीं स्‍ट्राइक रेट 158.84 का है। वे इस सीजन तीन अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं। बता दें, शिवम दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के रहने वाले हैं, लेकिन सालों पहले उनका परिवार उत्तर प्रदेश छोड़ महाराष्ट्र शिफ्ट हो गया था।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो