scriptभाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी पर दर्ज हुआ मुकदमा, महिला ने लगाया है रेप का आरोप | FIR on Bjp mla Ravindranath Tripathi in rape case in Uttar pradesh | Patrika News

भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी पर दर्ज हुआ मुकदमा, महिला ने लगाया है रेप का आरोप

locationभदोहीPublished: Feb 19, 2020 04:03:50 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

महिला ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष जाकर लिखित शिकायत की थी।

 Bjp mla Ravindranath Tripathi

भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी

भदोही. महिला से रेप के मामले में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के साथ उनके भतीजे और बेटे पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
वाराणसी की रहने वाली एक विधवा महिला ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी ने उसको मुंबई से भदोही बुलाया था और भदोही के एक होटल में कई दिन तक उसको रखा गया था। होटल में भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने उसके साथ रेप किया, उसके बाद विधायक के भतीजों और बेटों ने भी अलग-अलग दिनों में रेप किया था।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 2014 में विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी से उसकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी ट्रेन में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए थे। उसके बाद शादी का झांसा देकर विधायक के भतीजे संदीप ने कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक के भतीजे संदीप ने उसको भदोही बुलाया और कई दिन तक वह भदोही की एक होटल में रुकी थी ।
महिला का आरोप है कि होटल में उसके साथ विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के 6 लोगों ने रेप किया था। महिला की शिकायत पर भदोही कोतवाली में 376 D , 313, 504, 506 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक समेत अन्य छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है, विवेचना के बाद जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
BY- MAHESH JAISWAL

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो