घटना ज्ञानपुर कोतवाली के देवनाथपुर बाजार की है जहां अशोक सेठ अपने पोते शोभित सेठ के साथ सर्राफे की दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकले थे तभी दो बाइक से चार बदमाश दुकान के पास पहुंच कर आभूषण का थैला छिनने लगे। अशोक सेठ ने इसका विरोध किया तभी बदमाशों ने दोनों पर असलहे से फायरिंग कर दिया। शोभित को कई गोलियां लगी वहीं अशोक सेठ के पैर में गोली लग गयी। जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े और बदमाश फायरिंग करते हुए थैला लेकर फरार हो गए। यह घटना शनिवार की रात हुई। सरेआम बदमाशो के असलहे से तड़तड़ाई गोलियां सुनकर बाजार में हड़कम्प मच गया और लोग दहशत में आ गए।
वहीं घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए घटना में घायल दोनो व्यवसायियों को हॉस्पिटल जाकर हाल जाना। एसपी राम बदन ने बताया कि लूट हुई कि नही अभी इसकी पुष्टि नही हो सकी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है। जबकि सर्राफा व्यवसायी अशोक सेठ ने बताया है कि बदमाश उसका थैला लेकर फरार ही गए। उसमे पांच लाख के आभूषण होने का व्यवसाई से दावा किया है।
By Mahesh Jaiswal