scriptपति से नाराज विवाहिता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर | Married woman Burn Himself in Bhadohi | Patrika News

पति से नाराज विवाहिता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

locationभदोहीPublished: Sep 13, 2018 11:38:04 pm

गंभीर हालत में डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल किया रेफर।

breaking

यूपी ब्रेकिंग

भदोही . यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोइलरा गांव में कथित तौर पर पति के किसी बात नाराज विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आग से झुलसी विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुच गयी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी राहुल बिंद की पत्नी उर्मिला देवी 20 का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। पति से नाराज विवाहिता ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया। आग की लपट देख कर परिजन दौड़ कर आग बुझाया। झुलसी अवस्था में उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
By Mahesh jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो