scriptपति से नाराज विवाहिता ने लगाई आग, रेफर! | Married Woman Self-immolation attempt form angry husband | Patrika News

पति से नाराज विवाहिता ने लगाई आग, रेफर!

locationभदोहीPublished: Sep 14, 2018 03:46:17 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोइलरा का मामला

crime news agra, up crime news

Fire

भदोही. भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोइलरा गांव में कथित तौर पर पति के किसी बात नाराज विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आग से झुलसी विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुच गयी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी राहुल बिंद की पत्नी उर्मिला देवी 20 का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। पति से नाराज विवाहिता गुरुवार को घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया। आग की लपट देख कर परिजन दौड़ कर आग बुझाया। झुलसी अवस्था में उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो