script

ननद के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

locationभदोहीPublished: Nov 10, 2019 05:11:58 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

नगर से सटे एक गांव निवासी विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भाग निकली

Woman absconding

Woman absconding

भदोही. यूपी के भदोही से सटे एक गांव की विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ह अपने ननद के जेवर भी साथ ले गई। परेशान पति बच्चों को लेकर थानों के चक्कर लगा रहा है। गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष पूर्व हुई थी।

बता दें कि नगर से सटे एक गांव निवासी विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही अपने ननद के जेवर भी लेकर भाग गई। अब पति परेशान होकर थाने का चक्कर काट रहा है। गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के गांव में चार वर्ष पूर्व हुई थी। पति के काम पर चले जाने के बाद पत्नी का संपर्क सामने मकान में रह रहे एक युवक के साथ हो गया। वह बुधवार को घर में रखे नकद सहित ननद व अपने जेवर आदि लेकर व बच्चों को छोड़कर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी न होने पर उसके पिता को सूचना देने के बाद गोपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो