scriptकार्तिक पूर्णिमा: दर्शन करने जा रही महिलाओं से भरा आटो पलटा, एक की मौत आठ घायल | One woman died eight injured due to auto accident in bhadohi | Patrika News
भदोही

कार्तिक पूर्णिमा: दर्शन करने जा रही महिलाओं से भरा आटो पलटा, एक की मौत आठ घायल

ज्ञानपुर थाना इलाके के परऊपुर गांव की रहने वाली थी महिलायें

भदोहीNov 12, 2019 / 11:17 am

Ashish Shukla

accident news

ज्ञानपुर थाना इलाके के परऊपुर गांव की रहने वाली थी महिलायें

भदोही. मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विन्ध्याचल धाम में गंगा स्नान व देवी के दर्शन करने जा रहीं महिलाओं से भरा आटो पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि आठ महिलायें घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हाल मे चार को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
ज्ञानपुर थाना इलाके के परऊपुर गांव की रहने वाली नौ महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिंमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान दान व माता के दर्शन की योजना बनाई थी। पूरी तैयारी के साथ ये महिलायें भोर में ही घर से निकल पड़ीं।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनो मोड़ के पास आटो पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने 70 वर्षीय फुलगेना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आठ घायल महिलाओं में से चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो