scriptदर्शनार्थियों को पिकअप ने कुचला, दो की मौत तीन गम्भीर | Pikupas crushed the Dovotees in Bhadohi News in Hindi | Patrika News

दर्शनार्थियों को पिकअप ने कुचला, दो की मौत तीन गम्भीर

locationभदोहीPublished: Aug 10, 2018 01:15:16 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

दुर्गागंज थाना क्षेत्र की घटना

Accident

Road accident in bhilwara

भदोही. एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार पांच दर्शनार्थियों को रौंदते हुए फरार हो गयी। घटना में जहां दो युवकों की मौत हो गयी तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी इलाहाबाद के जंघई स्थित कुंदौरा महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे तभी दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मसुधी में यह घटना हुई।
बताया जा रहा है कि सुरियावां थाना क्षेत्र के अभिया में दलित बस्ती के निवासी एक ही परिवार के पांच लोग अलग-अलग साइकिल से इलाहाबाद के कुंदौरा महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवारों को रौंदते हुए फरार हो गयी। घटना में दो युवक चन्द्रेश और अजीत की मौत हो गयी। दोनों रिस्ते में चाचा-भतीजे थे। वही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पतिराज गौतम 60 वर्षीय, 12 वर्षीय शुभम और 14 वर्षीय कविता गम्भीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सुरियावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां से तीनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
By- Mahesh jaiswal

ट्रेंडिंग वीडियो