scriptपलक झपकते ही उड़ा देता था महिलाओं के गले से चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार | police arrest Chen Snancher | Patrika News

पलक झपकते ही उड़ा देता था महिलाओं के गले से चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationभदोहीPublished: Jun 13, 2018 01:03:21 pm

स्नेचिंग की गई दो चेन भी बरामद…

police arrest Chen Snancher

पलक झपकते ही उड़ा देता था महिलाओं के गले से चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भदोही. जिले की गोपीगंज कोतवाली पुलिस महिलाओं के गले से पलक झपकते ही चेन की स्नेचिंग करने वाले एक चेन स्नेचर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए सोने की दो चेन बरामद किया है। इस बारे में गोपीगंज कोतवाली के पर हरि सुनील वर्मा ने बताया कि, चेन स्नेचिंग किंगतनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए गठित टीम के द्वारा आज रात्रि में पड़ाव तिराहे के पास से मुखबीरी सूचना पर अभियुक्त दीनानाथ तिवारी उर्फ पप्पू निवासी गुदड़ी पुर, गोपीगंज को गिरफ्तार किया।
मौके से इसके दो साथी जो बिना नम्बर के सफेद अपाचे से थे, भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि, वह अपने दो अन्य साथियों के साथ इस माह थाना कोइरौना के नेवाजीपुर मोड़ से एक महिला की गले से सोने की चेन तथा थाना ज्ञानपुर के लखनो तिराहे के पास से 03 दिन पूर्व मोटरसाइकिल पर बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन की छिनैती किया था। इसके अलावा गोपीगंज के झिरिया पुल के पास से 02 दिन पूर्व एक महिला की चेन छिनैती किया गया था। इस घटना में छिनी गई चेन अपने दोनों साथियों के पास होने की बात बताया।
अभियुक्तों ने कोइरौना में छिनी गई सोने की चेन घोसिया बाजार में विश्वनाथ ज्वेलर्स के मालिक अनुज बरनवाल को तथा ज्ञानपुर में छिनी गई चेन को गोपीगंज पुलिस चौकी के बगल में स्थित एक प्रतिष्ठान के मालिक सौरभ गुप्ता को कम दरों में बेचा था। पुलिस द्वारा अनुज बरनवाल और सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर दोनों सोने की चेन इनके पास से बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि, चेन स्नैचर का मुखिया फरार है। अभियुक्त पूर्व में भी लूट, छिनैती की घटनाओं में जेल जा चुका है। इस गैंग में कुल तीन सदस्य हैं। शेष के आपराधिक इतिहास की जानकारी किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर और सर्विलांस प्रभारी शामिल हैं।
input महेश जायसवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो