scriptहत्या कर खेत में गाड़े गए महिला के शव की हुई शिनाख्त | police identify woman found dead body in field in bhadohi | Patrika News

हत्या कर खेत में गाड़े गए महिला के शव की हुई शिनाख्त

locationभदोहीPublished: Jul 20, 2018 08:46:03 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

मृतका पलवारपुर गांव निवासी रवि सिंह की पत्नी सानिया उर्फ सनी सिंह थी

मृतका का दो वर्षीय पुत्र भी लापता

मृतका का दो वर्षीय पुत्र भी लापता

भदोही. जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पलवारपुर गांव स्थित खेत में हत्या का गाड़े महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। शव उसी गांव निवासी रवि सिंह की पत्नी सानिया सिंह उर्फ सनी की थी। शव की शिनाख्त होने के बाद दुर्गागंज थानाक्षेत्र के भौतर गांव से मृतका के परिजन भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका के पति सहित उसके परिवार के अन्य लोग फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त गांव स्थित एक खेत में गड्ढा खोदकर गाडे गए महिला के शव की शिनाख्त को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुरियावां पुलिस के साथ जनपद की क्राइम ब्रांच की टीम गत गुरुवार को सुबह से परेशान थी। बाद में शव की शिनाख्त हो गयी। हालांकि मृतका के पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के फरार होने के कारण हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उधर मृतका के सास ससुर के बीमार होने के कारण पुलिस उनके साथ कोई सख्ती नहीं कर रही है लेकिन पति सहित फरार अन्य सदस्यों की तलाश में जी जान से जुटी है।
बड़ी बात यह है कि मृतका का दो वर्षीय पुत्र भी लापता है। संभावना जताई मिर्जापुर का कोई रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गया है। जहां पुलिस भेजी गई है। वहीं हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई मृतिका के पति सहित अन्य लोगों पर भी है लेकिन पुलिस अभी पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। माना जा रहा है पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंच गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
By- महेश जायसवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो