भदोही

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर पैदल चलीं, लोगों से मिलीं

गंगा यात्रा के बाद सड़क मार्ग से मिर्जापुर नवानगी के दौरान गोपीगंज में किया रोड शो।

भदोहीMar 19, 2019 / 03:44 pm

रफतउद्दीन फरीद

प्रियंका गांधी

भदोही . गंगा यात्रा दौरान प्रियंका गांधी ने जनता में पैठ बनाने के लिये भदोही से मिर्जापुर का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया। इस दौरान गोपीगंज पहुंची तो भारी भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। वहां उनका काफिला रोड शो में बदल गया। भीड़ देखा तो प्रियंका गांधी प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतर गयीं और पैदल चलकर लोगों से मिलीं। लोगों से हाथ मिलाकर प्रियंका ने उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान गोपीगंज में नेशनल हाइवे पर भारी भीड़ उमड़ी रही।
 

 

प्रियंका गांधी ने बुनकरों से मुलाकात करने के मिर्जापुर की तरफ रवाना हो गयीं। रास्ते में लोगों की भीड़ देख वह अपना सुरक्षा घेरा पीछे छोड़ते हुए गोपीगंज में गाड़ी से उतरकर रोड पर पैदल चलने लगीं। इससे देखकर भीड़ और बढ़ गयी। उन्होंने वहां स्थानीय कुछ लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को पूछा। हालांकि प्रियंका के इस कदम के चलते उनके सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 

वहां स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा होने लगी की प्रियंका गांधी एक ही बार में पूरे भदोही लोकसभा क्षेत्र को प्रभाव में लेने के लिए ऐसा कर रही हैं। गोपीगंज को एक तरह से भाजपाई वोटरों का गढ़ माना जाता है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी व राहुल गांधी जिंदाबाद और चौकीदार चोर है जैसे नारे भी लगाए गए।
By Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर पैदल चलीं, लोगों से मिलीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.