scriptप्रियंका गांधी के रोड शो में साड़ी दबने से गिरी महिला, प्रियंका ने उठाकर बांधी उसकी साड़ी, लगाया गले | Priyanka Gandhi Help Woman in Road Show Draped her Saree and Hug | Patrika News

प्रियंका गांधी के रोड शो में साड़ी दबने से गिरी महिला, प्रियंका ने उठाकर बांधी उसकी साड़ी, लगाया गले

locationभदोहीPublished: Mar 19, 2019 10:00:10 pm

भदोही के गोपीगंज में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने ऐसे जीता भीड़ का दिल
सीतामढ़ी मंदिर से मिर्जापुर जाते समय गोपीगंज में प्रियंका ने किया रोड शो।
रोड शो के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर भीड़ के साथ पैदल चलीं, लोगों से मिलीं।
उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और वहीं चाय पी जहां राहुल ने पी थी।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

भदोही . 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लड़ाई में ला खड़ा करने के लिये मैदान में उतरी प्रियंका गांधी लोगों का दिल जीतने में कोई कार कसर नहीं छोड़ रहीं। सीतामढ़ी से मिर्जापुर जाते समय गोपीगंज में नेशनल हाइवे पर रोड शो के दौरान जब प्रियंका प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क भीड़ के बीच जा पहुंचीं। अपने बीच प्रियंका को पाकर भीड़ थोड़ा ज्यादा जोश में थी इसी बीच किसी के पैर से साड़ी दबने से एक महिला गिर गयी। पियंका ने उसे संभाला ओर खुद उनकी साड़ी ठीक से बांधी फिर उन्हें गले लगा लिया।
 

प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद से वाराणसी की अपनी चुनावी गंगा यात्रा के दौरान सोमवार को भदोही के सीतामढ़ी मंदिर में रात्रि प्रवास किया। मंगलवार को सुबह वहां दर्शन-पूजन कर सड़क के रास्ते मिर्जापुर के लिये रवाना हुईं। उनके आने की खबर गोपीगंज में लोगों को लग गयी। उनका काफिला गोपीगंज पहुंचने से पहले रोड शो में बदल गया। भीड़ देखकर वह गोपीगंज नेशनल हाइवे पर प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतर गयीं और लोगों के साथ पैदल चलने लगीं। इसी दौरान भीड़ के पैर से लगकर एक महिला की साड़ी खिंचने से वह गिर गयी। प्रियंका गांधी ने महिला को खुद उठाया, अपने हाथों से उसकी साड़ी बांधी और गले लगा लिया। महिला खुश थी।
प्रियंका गांधी गोपीगंज में काफी देर तक पैदल चलीं और लोगों से मिलती रहीं। एक दुकान के पास खड़ी महिलाओं के पास अचानक पहुंच गयीं। महिलाओं ने हाथ मिलाना चाहा तो उन्होंने गले लगा लिया। भीड़ से मिलने के बाद प्रियंका का काफिला मिर्जापुर के लिये रवाना हो गया। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने विन्ध्याचल स्थित मां विन्ध्यवासिनी देवी के मंदिर में आशीर्वाद लिया।
By Mahesh jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो