भदोही

10 मई को भदोही में प्रियंका गांधी की जनसभा, मोदी ने भदोही में ही राजीव गांधी को कहा था भ्रष्टाचारी नं.1

पहले नरेन्द्र मोदी और फिर मायावती व अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा, के बाद दिखाएंगी ताकत।

भदोहीMay 08, 2019 / 09:44 am

रफतउद्दीन फरीद

नरेन्द्र मोदी और प्रियंका गांधी

भदोही . पहले नरेन्द्र मोदी आए और गठबंधन व कांग्रेस पर हमला किया, उसके बाद मायावती और अखिलेश यादव आए और अब प्रियंका गांधी भदोही में जनसभा करेंगी। प्रियंका यहां कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव के लिये वोट मांगेंगी। प्रियंका गांधी 10 मई को भदोही पहुंचेंगी। यहां उनकी एक जनसभा होगी। इसकी तैयारियों में कांग्रेस तेजी से जुटी हुई है। जनसभा की तैरूारियों की रूपरेखा के लिये कांग्रेस कार्यालय पर बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को पूर्वी यूपी के सह प्रभारी बाजीराव खड़े भदोही कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेंगे और तैयारियों को जांचेंगे।
 

 

कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी भदोही में अपने पिता राजीव गांधी पर नरेन्द्र मोदी के बयान का जवाब देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भदोही की जनसभा में ही पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नं. 1 बताया था। प्रियंका गांधी ने भी इसका जवाब दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि उसी जिले में आकर प्रियंका शायद पीएम मोदी पर ज्यादा हमलावर दिखें।

Hindi News / Bhadohi / 10 मई को भदोही में प्रियंका गांधी की जनसभा, मोदी ने भदोही में ही राजीव गांधी को कहा था भ्रष्टाचारी नं.1

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.