scriptभाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगने के बाद साथ खड़ी हुई पार्टी, कहा, एक नेता ने बदनाम करने की साजिश रची | ravindra nath tripathi big statement on rape alligation in bhadohi | Patrika News
भदोही

भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगने के बाद साथ खड़ी हुई पार्टी, कहा, एक नेता ने बदनाम करने की साजिश रची

भाजपा विधायक ने जिले के एक विधायक पर लगाया षड्यंत्र रचा कर छवि धूमिल कराने का आरोप

भदोहीFeb 11, 2020 / 09:14 pm

Ashish Shukla

mla news bhadohi

भाजपा विधायक ने जिले के एक विधायक पर लगाया षड्यंत्र रचा कर छवि धूमिल कराने का आरोप

भदोही. जिले में भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित उनके परिवार के कई लोगों पर एक विधवा महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपो के बाद भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने पत्रकारों से बात करते हुए अपना पक्ष रखा और मामले को तथ्यहीन बताते हुए छवि को खराब करने की राजनीतिक साजिश बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के एक विधायक पर पूरी साजिश कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर मामले में कोई सच्चाई निकल कर सामने आएगी तो अपनी परिवार के साथ फांसी चढ़ने को तैयार हैं।
इस मामले पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष और पार्टी के विधायक ने पूरे मामले में विधायक के पक्ष में पत्रकारों से बात की और पूरे मामले को एक राजनीतिक साजिश बताते हुए उच्च स्तर से इसकी जांच कराने की बात कही गयी। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी पार्टी विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के साथ है। सब जानते हैं यह एक राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने के लिए उठाया गया कदम है। इसमे साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश कर किया जाएगा।
वहीं भाजपा से औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पहले पुलिस सुरक्षा दे नही तो वह जिसके कुचक्र में फंसी हैं वो उसकी हत्या भी कराकर विधायक को बदनाम।करने का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र में विधायक के भतीजे संदीप से मुम्बई में सम्बन्ध होने का महिला ने आरोप लगाया है तो पूरा मामला मुम्बई में दर्ज होने चाहिए। संदीप का महिला से क्या सम्बन्ध रहे हैं इस पर वह नहीं जाना चाहते लेकिन इसके अलावा विधायक और पूरे परिवार को बदनाम करने की जो साजिश की गई है वह जांच में साफ हो जाएगा।
महिला ने शिकायत पत्र में क्या कहा था

महिला ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायत किया था कि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी से तकरीबन दस साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। संदीप ने शादी करने का वादा कर कई साल उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाये। साल 2017 में रविन्द्र को भाजपा ने भदोही सीट से उम्मीदवार बना दिया। चुनाव के समय महिला को संदीप तिवारी भदोही लेकर आया और उसे एक होटल में ठहरा दिया। महिला का आरोप है कि इस बीच विधायक व उनके बेटों व भतीजों ने उसका साथ दुष्कर्म किया था। जब वो इस बात की जानकारी संदीप को दी तो उन्होने मामला पारिवारिक होने और शादी का वादा कर उसे चुप रहने को कह दिया। लेकिन अब तक शादी नहीं की।

Home / Bhadohi / भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगने के बाद साथ खड़ी हुई पार्टी, कहा, एक नेता ने बदनाम करने की साजिश रची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो