भदोही

नरेश अग्रवाल के बयान पर भड़के सपाई, फूंका पुतला

भदोही जिले के गयापुर में फूंका गया पुतला…

भदोहीMar 13, 2018 / 06:40 pm

ज्योति मिनी

नरेश अग्रवाल के बयान पर भड़के सपाई, फूंका पुतला

भदोही. सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसद रहे नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन को लेकर किये गए आपत्तिजनक टिप्पड़ी का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। बयान से आक्रोशित सपा कार्यकताओं ने भदोही के ज्ञानपुर में नरेश अग्रवाल का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
सपा नेता रमेश यादव ‘ददा’ के नेतृत्व में ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे पर पहुंचे सपा कार्यकताओं ने भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान रमेश यादव ने कहा कि, सपा के राज्यसभा सांसद के खिलाफ नरेश अग्रवाल द्वारा किये गए विवादित टिप्पड़ी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा में शामिल होते ही महिला विरोधी बयान दिए जाने के बाद भी उनका भाजपा में बने रहना यह दर्शाता है कि, महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच किस तरह की है। उन्होंने कहा कि, भजपा को नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर करना चाहिए।
INPUT- महेश जायसवाल

Home / Bhadohi / नरेश अग्रवाल के बयान पर भड़के सपाई, फूंका पुतला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.