scriptसरकार के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट, कहा- महिलाओं का हो रहा उत्पीड़न | Samajwadi Party protest protest in bhadohi | Patrika News

सरकार के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट, कहा- महिलाओं का हो रहा उत्पीड़न

locationभदोहीPublished: Feb 13, 2021 05:38:22 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने जमकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला

bhadohi_1.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
भदोही. जनपद में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर भारी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट घेरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है इस पर तत्काल लगाम जाये। इस दौरान समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने जमकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
समाजवादी पार्टी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं को सम्बोधित करते हुए औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि सूबे में आये दिन महिलाओं के साथ उनके उत्पीड़न का मामला सामने आ रहा है और इसी ममलव में महिलाओं की हत्या तक कर दी जा रही है। ताजा मामला हाथरस कांड इंसक सबसे बड़ा उदाहरण है जिसमे दोषियों पर कार्यवाई करने की जगह सरकार मामले को दबाने में जुटी रही। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह सरकार महिला विरोधी सरकार है। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिन्द ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सपा सरकार में ही महिला हितों का ध्यान रखा जाता है वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल है। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर महिलाओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं की संख्या देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर, पूर्व भदोही ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव सहित अन्य लोग शामिल रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो