script

भदोही में किशोर को मि्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया गया, हालत गंभीर

locationभदोहीPublished: Nov 30, 2019 04:32:33 pm

पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

Burn

जलाया

भदोही . यूपी के भदोही में किशोर को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के घसकरी गांव में एक किशोर पर तीन लोगों ने केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दिया। झुलसे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार तड़के सिकंदर पाल नाम का किशोर घर के बाहर शौच करने के लिए निकला था। अभी वह शौच के लिये बैठा ही था कि तभी तीन लोगों ने उसपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकलेl परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किशोर का इलाज चल रहा हैl झुलसे किशोर के मुताबिक भोर में वह घर के बाहर निकला था तभी उसको जलाया गया। हालांकि उसे क्यों जलाया गया इस पर किशोर कुछ नहीं बता पाया। किशोर ने बताया की कुछ दिनों पहले उसके घर के बाहर खड़ी एक बाइक में भी किसी ने आग लगाई थी।
वहीं किशोर को जिन्दा जलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है। एसपी राम बदन सिंह ने बताया की किशोर को क्यों जलाया गया अभी इसके विषय में कुछ साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा।
By Mahesh Jaiswal

ट्रेंडिंग वीडियो