बताया गया कि उक्त गांव में स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो टूटी प्रतिमा देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। आनन फानन में ज्ञानपुर सीओ रामकरन, एसडीएम आशीष कुमार और गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियो को देखते ही मौके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जमा हो गयी।
इस दौरान दलित वर्ग के लोग प्रतिमा तोड़े जाने स्व आक्रोशित दिखाई पड़े। लेकिन यहां पुलिस प्रशासन तत्काल नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि मौके पर डॉ अम्बेडकर की नई प्रतिमा लगाया गया है और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि इस प्रतिमा को पहले भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। वहीं जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं से हो रहे छेड़छाड़ पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान सरोवर के पास गांधी पार्क में लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा से भी अराजक तत्व छेड़छाड़ करते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही गांधी जी के प्रतिमा पर कालिख पोत दिया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा की सफाई कराते हुए गेट पर ताला बंद करा दिया था।
By Mahesh Jaiswal