भदोही

भदोही में तोड़ी गयी अंबेडकर प्रतिमा, सड़क पर उतरे दलित

भदेाही के गोपीगंज में शरारती तत्वों के अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दिये जाने से तनाव, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शांत कराया मामला, मुकदमा दर्ज।

भदोहीFeb 25, 2018 / 11:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

अंबेडकर प्रतिमा

भदोही. यूपी के भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरईं मिश्रानी गांव में लगे डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया इसके बाद आस पास निवास करने वाले दलित वर्ग के लोग प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया और वहां नई प्रतिमा लगवाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी यहां डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा चुकी है।
 

बताया गया कि उक्त गांव में स्थापित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो टूटी प्रतिमा देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। आनन फानन में ज्ञानपुर सीओ रामकरन, एसडीएम आशीष कुमार और गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियो को देखते ही मौके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जमा हो गयी।
 

इस दौरान दलित वर्ग के लोग प्रतिमा तोड़े जाने स्व आक्रोशित दिखाई पड़े। लेकिन यहां पुलिस प्रशासन तत्काल नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि मौके पर डॉ अम्बेडकर की नई प्रतिमा लगाया गया है और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 

आपको बता दें कि इस प्रतिमा को पहले भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। वहीं जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं से हो रहे छेड़छाड़ पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान सरोवर के पास गांधी पार्क में लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा से भी अराजक तत्व छेड़छाड़ करते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही गांधी जी के प्रतिमा पर कालिख पोत दिया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा की सफाई कराते हुए गेट पर ताला बंद करा दिया था।
By Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / भदोही में तोड़ी गयी अंबेडकर प्रतिमा, सड़क पर उतरे दलित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.