मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा और शराब बरामद
भदोहीPublished: Jan 09, 2019 03:16:21 pm
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा और शराब बरामद
भदोही. अवैध तरीके से मादक पदार्थ रखने वालों और उसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सफलता प्राइज़ करते हुए दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों के गिरफतार किया गया है। एक आरोपी के पास से जहां डेढ़ किलों गांजा बरामद किया गया है तो वहीं दूसरके आरोपी के पास से 48 पाउच देश शराब बरामद किया गया है। गिरफतार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यह सफलता सुरियावां थाना क्षेत्र की पुलिस को मिला है जिसके बारे में पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि मुखबीर की सूचना पर सुरियावा थाना क्षेत्र से डेढ़ किलों गांजा के साथ शेरबहादुर उर्फ सिंटू को गिरफतार किया गया है। वहीं थाना सुरियावा के नेतानगर से नौसाद हाशमी को 48 पाउच नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।