scriptदोनों की मासूम शक्ल पर मत जाना, पड़ गई आप पर नजर तो समझो गए काम से, खबर में लगी दूसरी फोटो देख खुद समझ जाएंगे | Patrika News
भदोही

दोनों की मासूम शक्ल पर मत जाना, पड़ गई आप पर नजर तो समझो गए काम से, खबर में लगी दूसरी फोटो देख खुद समझ जाएंगे

2 Photos
6 years ago
1/2

जनपद के गोपीगंज थाना पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक चोर पुलिस को धोखा देने के लिए मानवाधिकार का सहारा लेता था। उसके पास से मानवाधिकार से सम्बंधित फर्जी परिचय पत्र बरामद किया गया है। जिसके सहारे वह पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता था।

2/2

इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए पड़ाव के पास से चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी संतोष उर्फ लाले मौर्य निवासी चकसुन्दरपुर थाना गोपीगंज व धीरज कुमार पांडेय निवासी खावाबीर(जोरई)थाना ज्ञानपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए धीरज पांडे के पास से ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का एक फर्जी परिचय पत्र प्राप्त हुआ है, जिसका प्रयोग वह पुलिस के समक्ष धोखा देने के लिए करता था। इनके पास हमेशा एक मास्टर चाभी रहता था जिसका प्रयोग आसानी से चोरी किये जाने में होता था। दोनों पैसो के चक्कर मे इस कार्य मे लिप्त थे। इन दोनों के अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी किया जा रहा है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.