UP Nikay Chunav 2023 : भदोही जनपद में सकुशल संपन्न हुआ चुनाव, बोले डीएम- 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
भदोहीPublished: May 12, 2023 09:27:47 am
UP Nikay Chunav 2023 : भदोही में जगह-जगह से झड़प, बहस आदि सूचनाएं आती रहीं। इन सब के बीच मतदाओं ने झूमकर वोट दिया और जिले को मतदान में फर्स्ट क्लास पास। जिले में सिर्फ सदर सीट पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है।


UP NIKAY CHUNAV 2023
UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। भदोही जनपद की सभी निकाय सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। छुटपुट घटनाओं के अलावा को कोई बड़ी घटना यहां नहीं हुई। डीएम और एसपी के अनुसार भदोही जनपद में चुनाव सकुशल संपन्न करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष घरों से वोटर निकले हैं। फाइनल मतदान लिस्ट के अनुसार भदोही जनपद में कुल 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।