scriptआक्रोशित ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक, मचा हड़कंप | Villagers made mortgage to supply inspector in bhadohi | Patrika News

आक्रोशित ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक, मचा हड़कंप

locationभदोहीPublished: Jan 01, 2019 10:19:31 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

गांव के संपन्न लोगों को अपात्रता के बावजूद सूची में शामिल कर दिया गया है

up news

आक्रोशित ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक, मचा हड़कंप

भदोही. जिले के औराई क्षेत्र के रतना ठेगीपुर गांव में पहुंचे खाद्य एवं रसद विभाग के औराई आपूर्ति निरीक्षक अमरेश भटनागर को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने से हड़कंप मच गया। आरोप था कि अधिकारियों के तालमेल से गांव के 32 गरीबों का अंत्योदय पात्रता सूची में से नाम काट दिया गया। जबकि गांव के संपन्न लोगों को अपात्रता के बावजूद सूची में शामिल कर दिया गया है।
मंगलवार की दोपहर तहसील दिवस में मिली शिकायत पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर किसी मामले में आपूर्ति निरीक्षक अमरेश भटनागर औराई थाना क्षेत्र के रत्ना गांव में पहुंचे तो अन्त्योदय सूची से नाम कटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर बंधक बना लिया। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग थी कि अन्त्योदय सूची में काटे गए नाम को शामिल कर लाभ दिया जाय। कई अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया, तब जाकर आपूर्ति निरीक्षक मुक्त हो सके। इस बाबत मामला गंभीर देख उप जिलाधिकारी की ओर से मौके पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो