scriptसामुदायिक शौचालय का संचालन करेंगी महिलाएं, छह हजार रुपये मिलेगा मानदेय | Womens group Operates Public Toilet Get 6000 Per Month | Patrika News

सामुदायिक शौचालय का संचालन करेंगी महिलाएं, छह हजार रुपये मिलेगा मानदेय

locationभदोहीPublished: Mar 07, 2021 08:10:52 am

आधी आबादी को सौंपी सामुदायिक शौचालय की कमान
महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया अनुबंद पत्र

Public Toilet Oprate by Women Group

महिला समूह को सौंपा अनुबंध पत्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही. जिले में सरकार द्वारा बनाये गए दो सौ से अधिक सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी आधी आबादी को दी गयी। विकास भवन पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और विधायक दीनानाथ भाष्कर ने महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध पत्र सौंपा। महिला समूहों को सामुदायिक शौचालयों के देखरेख के छह हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह दिया जाएगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर भी होंगी।

इसे भी पढ़ें- फौजियों ने जीता मैराथन, पहले और दूसरे नंबर पर रहे दो सगे भाई

महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत यह योजना चलाई जा रही है। जिले में पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में 223 से अधिक सामुदायिक शौचालय बनाये गए हैं। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती शौचालयों के संचालन और रखरखाव की थी इसके लिए लिए महिला समूहों को यह जिम्मेदारी दी गयी है।

By Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो