Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल की हो सकती है इंट्री! हरभजन और शास्त्री ने की तारीफ
भदोहीPublished: May 12, 2023 03:57:14 pm
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में होगी इंट्री!


Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 56वां मुक़ाबला गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया । इस मैच में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 13 गेदों में हाफ सेंचुरी जड़ दी। आपको बता दें कि उन्होंने 47 गेदों में 98 रन की पारी खेली। लेकिन इससे पहले भी वे लगातार अच्छी पारियां खेलते रहे हैं। यशस्वी जायसवाल अब उन खिलाड़ियों में सुमार हो गए हैं। जिनकी गनती भारतीय टीम में शामिल होने के लिए की जा रही है।