scriptप्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 500 पौधे | 500 saplings will be planted in each gram panchayat | Patrika News

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 500 पौधे

locationभरतपुरPublished: Jun 11, 2021 03:31:34 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

-जिला परिषद् की बैठक में महानरेगा योजना की वार्षिक कार्ययोजना का किया अनुमोदन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 500 पौधे

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 500 पौधे

भरतपुर. जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की महानरेगा के 23 हजार 213 कार्यों के लिए 69383.52 लाख रुपए की राशि की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इसमें पंचायत समिति कुम्हेर के 1724 कार्यों के लिए 46 करोड़ 19 लाख, पंचायत समिति बयाना के 1927 कार्यों के लिए 54 करोड़ 33 लाख 29 हजार, पंचायत समिति डीग के 1432 कार्यों के लिए 20 करोड़ 27 लाख 09 हजार, पंचायत समिति रूपवास के 1755 कार्यों के लिए 64 करोड़ 40 लाख 89 हजार, पंचायत समिति नदबई के 1541 कार्यों के लिए 20 करोड़ 53 लाख 61 हजार, पंचायत समिति पहाड़ी के 1893 कार्यों के लिए 41 करोड़ 59 लाख 13 हजार, पंचायत समिति सेवर के 6939 कार्यों के लिए 24 करोड़ 36 लाख 60 हजार, पंचायत समिति कामां के 1892 कार्यों के लिए 93 करोड़ 71 लाख 2 हजार, पंचायत समिति नगर के 1554 कार्यों के लिए 43 करोड़ 03 लाख 25 हजार, पंचायत समिति वैर के 2217 कार्यों के लिए 24 करोड़ 07 लाख 12 हजार, जल संसाधन विभाग के 94 कार्यों के लिए 10 करोड़ 77 लाख 86 हजार, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विकास के 127 कार्यों के लिए 11 करोड़ 44 लाख 79 हजार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 65 कार्यों के लिए चार करोड़ 55 लाख 75 हजार एवं वन विभाग के 52 कार्यों के लिए 2 करोड़ 41 लाख 12 हजार की राशि का अनुमोदन किया गया। उन्होंने समस्त विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायतवार 500-500 वृक्षारोपण के लक्ष्य अनुसार कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कराते समय ये भी विशेष ध्यान रखें कि चारदीवारी के अन्दर कराएं। इससे पौधों की सुरक्षा रह सके। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जल संचय योजना के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करायें। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में बेरोजगारी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए महानरेगा योजना के तहत स्थानीय श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर भी चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय मित्र, जिला परियोजना अधिकारी (लेखा एवं वित्त) दिनेश सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता चंदन सिंह मीना, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो