जिससे निजी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी। निजी बस आगरा से जयपुर जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 व्यक्ति घायल हो गए। 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सेवर थाना पुलिस व मथुरा गेट थाना पुलिस ने घायलों को भरतपुर के आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों की संख्या 25 थी। दो गंभीर घायलों को आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को जयपुर रैफर कर दिया।
अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी बीच मृतक व्यक्ति की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।