scriptभाजयुमो ने जारी की 30 मंडलों में संयोजक व सह संयोजकों की सूची, आठ मंडलों में घोषणा बाकी | Announcement left in eight circles | Patrika News
भरतपुर

भाजयुमो ने जारी की 30 मंडलों में संयोजक व सह संयोजकों की सूची, आठ मंडलों में घोषणा बाकी

-कामां के सभी छह, नदबई का एक व भरतपुर ग्रामीण में अटकी नियुक्ति

भरतपुरAug 09, 2020 / 06:34 pm

Meghshyam Parashar

भाजयुमो ने जारी की 30 मंडलों में संयोजक व सह संयोजकों की सूची, आठ मंडलों में घोषणा बाकी

भाजयुमो ने जारी की 30 मंडलों में संयोजक व सह संयोजकों की सूची, आठ मंडलों में घोषणा बाकी

भरतपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को 38 में से 30 मंडलों में संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति जारी की गई है। हालांकि आठ उन मंडलों को छोड़ा गया है, जिनके नाम अभी तय नहीं हो सके हैं। इसमें कामां के छह मंडल, भरतपुर ग्रामीण, नदबई का एक मंडल शामिल हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष सिंह की स्वीकृति के बाद सूची जारी की गई है। बाकी आठ मंडलों की सूची भी एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी। इसमें कामां शहर व ग्रामीण, पहाड़ी, गोपालगढ़, कैथवाड़ा के अलावा भरतपुर ग्रामीण व नदबई का एक मंडल है। इनके नाम एक-दो दिन में सूची आने के साथ ही तय कर दिए जाएंगे।
कहां-किसे बनाया मंडल संयोजक व सह संयोजक

डीग विधानसभा: डीग शहर में मंडल संयोजक घनश्याम, सह संयोजक दीपक सांखला, मदमोहन उपाध्याय, डीग देहात में मंडल संयोजक सौरव कौशिक, सह संयोजक मिठ्ठन सिंह बहज, नटवर सिंह, कुम्हेर शहर में मंडल संयोजक लवी जायसवाल, सह संयोजक पवन, पीयूष जैन, कुम्हेर देहात में मंडल संयोजक दीपक अस्तावन, सह संयोजक सोनू बंसल, देवेंद्र सिंह तमरेर, अजान गुनसारा में मंडल संयोजक सुरेंद्र सिंह सांतरुक, सह संयोजक राहुल तंवर व प्रेमसिंह जाटव, आजऊ पाहुआ में मंडल संयोजक भूपेंद्र भटावली, सह संयोजक निशिकांत शर्मा, राजेश फौजदार, वीरेंद्र बघेल हेलक।
नगर विधानसभा: नगर शहर में मंडल संयोजक जितेंद्र सोनी, सह संयोजक धर्मेश सैनी, नवरत्न कोली, नगर देहात में मंडल संयोजक सियाराम डागुर, सह संयोजक समय सिंह भटावली, सुनील चौधरी, जनूथर में मंडल संयोजक चतरसिंह, सह संयोजक नितेश पाराशर व सोनू शर्मा, सीकरी मंडल में संयोजक सागर सचदेवा, सह संयोजक समय सिंह झंझार व श्याम रजाना।
नदबई विधानसभा: नदबई शहर में संयोजक सुरजीत सिंह, सह संयोजक लोकेश व विष्णु कोली, डहरा मोड में संयोजक विष्णु लखनपुर, सह संयोजक बच्चन सिंह, रवि चौहान व धर्मेंद्र फौजदार, सेवर में संयोजक सोनू फौजदार, सह संयोजक गंभीर सिंह, आकाश फौजदार, हेमंत खैमरा, उच्चैन में संयोजक माधव सिंह, सह संयोजक दीपक कुशवाह, गौरव गोयल।
बयाना विधानसभा: बयाना शहर में संयोजक अनुज उपाध्याय, सह संयोजक यतिन गर्ग, पुष्पेंद्र स्वर्णकार, बयाना देहात में संयोजक कुलदीप सोलंकी, सह संयोजक वीरेंद्र गुर्जर, जलसिंह व नरेश चौधरी, रूपवास शहर में संयोजक वीरेंद्र शर्मा, सह संयोजक राजेश मितल, अमन कुशवाह, रूपवास देहात में कृष्णप्रताप डागुर को संयोजक, सह संयोजक अनिल जटमासी व सोनू शर्मा, रुदावल ग्रामीण में संयोजक केंद्रपाल माडापुरिया, सह संयोजक अजीत कुमार, अनिल कुमार, बंध बारैठा में संयोजक सुनील कुमार, सह संयोजक नरेश कुमार व उदय सिंह को बनाया गया है।
भरतपुर विधानसभा: भरतपुर शहर में संयोजक तरुण लवानियां, सह संयोजक रामवीर सिंह, बॉबी गोस्वामी, मिलन अग्रवाल, मुखर्जी नगर में संयोजक रिषभ बंसल काजलवाला, सह संयोजक रोहित राजपूत, सुरेंद्र सिंह, देवाशीष भारद्वाज, जघीना में संयोजक नरेंद्र बराखुर, सह संयोजक अंशु शर्मा, तेज सिंह, चिकसाना में संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, सह संयोजक हरीशंकर शर्मा व पवन सिंह।
वैर विधानसभा: वैर शहर में संयोजक विष्णु महावर, सह संयोजक कृष्णवीर सिंह, पवन स्वर्णकार, वैर देहात में संयोजक सुदेश कुमार शर्मा, सह संयोजक सत्येंद्र सिंह जटवलाई, यादवेंद्र सिंह पाली, ललतेश आजादपुरा, भुसावर शहर में संयोजक गौरव गर्ग, सह संयोजक विशाल लक्षकार, कपिल सोनी, भुसावर देहात में संयोजक दिनेश सिंह, सह संयोजक रवि कुमार, सुनील शर्मा, वल्लभगढ़ में संयोजक कमलेश कोली, सह संयोजक जगन्नाथ सिंह, प्रेमपाल तिवाड़ी, कैलादेवी में संयोजक विक्रम सिंह, सह संयोजक प्रदीप कुमार सैन, लोकेश कुमार सैन को बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो