प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के राजेंद्र नगर निवासी हेमंत पुत्र दारा सिंह रूस के कजाकिस्तान में पिछले 3 साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। 8 नवंबर की शाम कजाकिस्तान से दोस्त डोनर ने फोन कर कहा कि हेमंत ने उसके 80000 रूपए चुरा लिए हैं। इसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। परिजनों ने हॉस्टल में फोन लगाया तो मालूम चला कि उनके बेटे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी ने उसका गला रेत दिया है, जहां बाद में उसकी मृत्यु का समाचार मिला। परिजन उसका शव लेने के लिए रूस रवाना हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद से लोगों में डर है।