कैलादेवी झीलका वाडा चौकी प्रभारी हीरासिंह के अनुसार अगावली के पहाडो पर दिल्ली क्रशर प्लांट के केबिन में दो श्रमिक रात में चौकीदारी कर अपनी डयूटी दे रहे थे। जो मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामनरेश गौड (32) पुत्र छोटेलाल एवं प्रमोद सैन (21) पुत्र बद्रीदयाल हैं। इन्होंने सर्दी से बचने के लिए यहां बनी एक लोहे की केबिन को अन्दर से बन्द कर परात में आग जलाकर (अलाव) के सहारे बैठ गए। अंदेशा है कि केबिन में धुआं भरने और नींद आने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। एक श्रमिक यहां अलाव पर ही मृत पड़ा मिला। उसका शरीर जल चुका था। जबकि दूसरा बिस्तर पर उल्टा पड़ा था। प्रथम दृष्टया दोनों के धुआं से दम घुटना माना जा रहा है। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी मृतकों के परिजन सहित क्रशर प्लांट के मालिक को हादसे की सूचना दी है।
सेवानिवृत्त आईएएस अटोरिया ने भाजपा की ली सदस्यता डीग निवासी एवं सेवानिवृत आईएएस किशन सिंह अटोरिया ने यूपी में भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में वर्तमान भाजपा जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अटोरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अटोरिया ने डीग तहसील के गांव सौनगांव निवासी हैं। उन्होंने यूपी में सार्वजनिक निर्माण विभाग में मुख्य सचिव रहते हुए इन्होंने गोवर्धन में बाइपास रोड का निर्माण कराया जो डीग तहसील को उत्तरप्रदेश से जोड़ता है। साथ ही नंदगांव से कोसी कलां तक सड़क निर्माण कराया जो राजस्थान के कांमा उपखंड को उत्तरप्रदेश से जोड़ता है।