चाची ने मृतक के बड़े भाई जलसिंह को इसके बारे में बताया। इसके बाद जलसिंह अपने पडौस के लोगों को साथ लेकर ढूढऩे लगा। रात करीब 12 बजे वह मदान इलाके की सिलारी की छतरी वाली कुईया के पास आम के पेड़ पर दो साफियों से फंदा लगाकर लटका मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे उतारा और तलाशी ली। तलाशी में जेब में सोसाइड नोट मिला। मृतक के भाई की ओर से मामला दर्ज कराया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव भाई के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि करीब 20 दिन पूर्व भी यह नशे जैसी हालत में बयाना अस्पताल में भर्ती रहा था। मानसिक रूप से अवसाद जैसा प्रतीत हो रहा था। इसके माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई और भाभी है। इसकी शादी नहीं हुई थी। अधिकाश समय चाची के पास रहता था।