scriptकासौट में फायरिंग व पथराव, 5 घायल | Casut firing and stone pelting | Patrika News

कासौट में फायरिंग व पथराव, 5 घायल

locationकोलकाताPublished: Feb 03, 2017 08:11:00 pm

Submitted by:

गांव कासौट के खैरपुरवास में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 30 हजार रुपए की कथित चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

गांव कासौट के खैरपुरवास में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 30 हजार रुपए की कथित चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

इस दौरान हुए पथराव व फायरिंग में 5 जने घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्जकराए हैं। गांव में शान्ति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है।
थाना प्रभारी कन्हैयालाल के अनुसार छर्रे लगने से एक पक्ष के मुंशीलाल (54) पुत्र साहबसिंह जाट, विष्णु (20) पुत्र महावीर ङ्क्षसह जाट, गोविन्द (32) पुत्र प्रताप सिंह जाट व दूसरे पक्ष के हाकिम सिंह (30) पुत्र रामसिंह जाट, उदयवीर (25) पुत्र होतीलाल जाट घायल हो गए।
उदयवीर की पत्नी रैनू को भी पथराव में चोटें आई हैं। फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी मय जाप्ता के गांव पहुंचे व घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

एक पक्ष के मुंशीलाल जाट ने गांव के ही उदय, अजय, विष्णु, वीरेन्दर, मनोज व अन्य 13 जनों के खिलाफ सरिया, बंदूक, कट्टों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से फायङ्क्षरग कर जानलेवा चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के हाकिम जाट ने गांव के ही सुल्तान, सतीश, सचिन, प्रवीन, सोनू आदि के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायङ्क्षरग कर चोटें पहुंचाने मामला दर्ज कराया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो