scriptभरतपुर: ‘स्ट्रांग रूम’ के बाहर विश्वेन्द्र सिंह के बेटे और RAC जवान में झगड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने ताने हथियार! | Clash between MLA Vishvendra Singh supporters RAC police | Patrika News

भरतपुर: ‘स्ट्रांग रूम’ के बाहर विश्वेन्द्र सिंह के बेटे और RAC जवान में झगड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने ताने हथियार!

locationभरतपुरPublished: Dec 09, 2018 08:57:51 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan Assembly Election 2018 LIVE Updates

Clash between MLA Vishvendra Singh supporters RAC police
भरतपुर।

एमएसजे कॉलेज परिसर में शनिवार रात पहुंचे डीग-कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरद्ध सिंह से यहां सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा हो गया। सूचना जिला कलक्टर संदेश नायक व जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे।
इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी सिंह भी मौके पर पहुंच गए और स्ट्रांग रूम और आसपास के परिसर की सुरक्षा नहीं होने का आरोप लगाया। जिस पर कलक्टर व एसपी से उनकी झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हथियार तान दिए, जिससे विवाद बढ़ गया। बाद में कांग्रेस प्रत्याशी व उनके सैकड़ों समर्थक रेंज पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल के निवास पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार आईजी अग्रवाल व विधायक सिंह, भरतपुर से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी व भारत वाहिनी प्रत्याशी गिरधारी तिवाड़ी समेत अन्य में देर रात तक वार्ता जारी थी। विवाद के पीछे मध्यप्रदेश में एक स्थान पर ईवीएम मिलने से कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को ईवीएम मशीन जिस स्थान पर रखी है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी करने के लिए मैसेज दिया था।
आईजी कार्यालय के बाहर हंगामा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंह के आईजी निवास पर पहुंचने की सूचना पर उनके समर्थक यहां पहुंच गए और जमकर नारे लगाए। हंगामा के दौरान अंदर विधायक पुत्र अनिरुद्ध सिंह, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी डॉ.सुभाष गर्ग समेत अन्य लोग आईजी निवास पर मौजूद थे और उनकी वार्ता देर रात तक बनी हुई थी। उधर, हंगामा के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को कुछ लोगों द्वारा तोडऩा बताया जा रहा है।
– स्ट्रांग रूम और उसके आसपास के परिसर की पूर्ण सुरक्षा है। विधायक के पुत्र ने मौके पर परिसर में पहुंच सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई की बात कही। आरएसी जवान से झगड़ा हो गया। बाद में प्रत्याशी सिंह भी पहुंच गए, उनके साथ समर्थक भी थे। जिन्हें सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिया है।
संदेश नायक, जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो