script

पोती से बोले सीएम मैं भी आपके दादा की तरह हूं…

locationभरतपुरPublished: Oct 14, 2019 01:54:03 pm

Submitted by:

rohit sharma

बयाना के पूर्व विधायक एवं पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे बृजेन्द्र सिंह सूपा के निधन पर बयाना पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पोती से बोले सीएम मैं भी आपके दादा की तरह हूं...

पोती से बोले सीएम मैं भी आपके दादा की तरह हूं…

भरतपुर. बयाना के पूर्व विधायक एवं पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे बृजेन्द्र सिंह सूपा के निधन पर बयाना पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गहलोत हेलीकॉप्टर से राजकीय महाविद्यालय पर बनाए हैलीपेड से सीधे बृजेन्द्र सिंह सूपा के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि सूपा के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है। बृजेन्द्र उनके अच्छे मित्र थे और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता थे। सीएम ने बताया कि 198 5-86 मे सेवादल का एक शिविर लगा था, जहां पर उनकी सूपा से मुलाकात हुई थी। जबसे वह लगातार संपर्क में थे।

शोकाकुल परिजनों से कुशलक्षेम पूछते सीएम गहलोत ने पूर्व विधायक सूपा की पोती से नाम पूछा तो उसने राधिका नाम बताया। सीएम ने उनकी धर्म के प्रति आस्था थी और सोच-समझ कर नाम रखा है, नहीं तो आजकल परिजन इंग्लिश नाम रखते हैं। पोती राधिका ने नम आंखों से कहा कि उसे दादाजी बहुत प्यार करते थे। जिस पर सीएम भी भावुक होकर बोले उनका परिवार से पुराना लगवा है और वह भी उनके दादाजी की तरह हैं। परिवार के सदस्यों से कहा कि उन्हें भी उनके खोने का दर्द है। वह जयपुर में दो बाद उनकी तबीयत जानने के लिए गए थे।

शोक सभा में शामिल हुए सीएम

इस अवसर पर पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि सूपा स्वच्छ छवि और व्यवहार कुशल राजनेता थे। सिंह ने उनके साथ पुराने स्मरणों को परिजन व अन्य लोगों को बताए। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि सच्चा हमदर्द व कुशल राजनेता खो दिया। इसकी भरपाई करना मुश्किल है। तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, नगर विधायक वाजिब अली, नदबई विधायक जोगेन्द्र सिंह अवाना, बयाना विधायक अमर सिंह जाटव, करौली विधायक लाखन सिंह, हिण्डौन से भरोसीलाल जाटव, जीआर खटानां, हिम्मतसिंह आदि ने भी संवेदना व्यक्त की। लौटते समय मुख्यमंत्री ने आमजन से परिवेदनाएं भी प्राप्त की। उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो