scriptठंडी हवा से बढ़ी गलन…तापमान गिरा | Cold air increases ... temperature drops | Patrika News

ठंडी हवा से बढ़ी गलन…तापमान गिरा

locationभरतपुरPublished: Dec 14, 2019 10:15:10 pm

Submitted by:

pramod verma

भरतपुर. बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब लोग गलन भरी सर्दी महसूस करने लगे हैं।

ठंडी हवा से बढ़ी गलन...तापमान गिरा

ठंडी हवा से बढ़ी गलन…तापमान गिरा

भरतपुर. बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब लोग गलन भरी सर्दी महसूस करने लगे हैं। शनिवार को सुबह से ही बादल छाने के साथ ठंडी हवा चली, जिससे लोगों ने गलन महसूस की।

हालांकि, दोपहर तक सूरज नजर नहीं आया। इससे तीसरे दिन भी बारिश के आसार दिखे, लेकिन, दोपहर बाद कुछ समय के लिए सूरज निकलने से बारिश की स्थिति खत्म हो गई। वहीं हल्की धूप में लोग सर्दी से बचाव नहीं कर पाए। उन्हें घरों में गर्म कपड़े ओढ़कर व अलाव जलाकर गलन भरी सर्दी से बचाव करना पड़ा। हवा और ज्यादा सर्दी की स्थिति शाम को बढ़ गई। घरों से बाहर आए लोग सिर को ढककर निकले।
मौसम में बदलाव का कारण अरब सागर से चक्रवात और ठंडे प्रदेशों से चल रही बर्फीली हवा को माना जा रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि रात को मौसम साफ रहा तो रविवार को धूप निकलने की पूरी संभावना है। उन्होंने अब बारिश की संभावना कम बताई है।
गौरतलब है कि दो दिन से बादल छाए हैं और बारिश, ओलावृष्टि के साथ ठंडी हवा चल रही है। इस कारण गत शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम 01 डिग्री गिरावट के साथ 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान गत दिन से 05 डिग्री गिरावट के साथ 09 डिग्री दर्ज किया गया। गत दिन अधिकतम 18 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा था। इसमें अब गिरावट देखी गई, जो मौसम परिवर्तन के कारण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो