भरतपुर

नाली का पानी रोकने पर विवाद, झगड़े में बुजुर्ग की गई जान

शहर की गांधीनगर कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी रोकने को लेकर रविवार सुबह करीब छह बजे दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डण्डों से हमला कर दिया।

भरतपुरAug 25, 2019 / 09:40 pm

rohit sharma

नाली का पानी रोकने पर विवाद, झगड़े में बुजुर्ग की गई जान

भरतपुर. शहर की गांधीनगर कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी रोकने को लेकर रविवार सुबह करीब छह बजे दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। झगड़े में 65 वर्षीय बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में मृतक का पुत्र समेत दो जने हो गए। सूचना पर सेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ ग्रामीण परमाल ङ्क्षसह ने अस्पताल पहुंच गए। वहीं, बुजुर्ग के मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।
 


बताया जा रहा है कि गांधीनगर कॉलोनी निवासी ईश्वरीप्रसाद तिवारी (65) पुत्र मिश्रीलाल के मकान के गंदे पानी की निकासी को पड़ोसी केशव ने कचरा डालकर रोक रखा है। इससे नाली में पानी ओवरफ्लो होने पर सुबह करीब सात बजे ईश्वरी प्रसाद के घर से महिला प्रीति पत्नी शिवप्रसाद गंदे पानी को बाहर निकाल रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी ने गंदा पानी नहीं फैलाने की बात कही, जिस पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने प्रीति से दुव्र्यवहार किया और बाद में पड़ोसी के अन्य परिजन आ गए और झगड़ा हो गया। इस बीच जमीन पर ईश्वरीप्रसाद गिर पड़े, परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। हमले में पवन शर्मा पुत्र महेश व एक अन्य सतीश को घायल हो गए। उधर, झगड़े बाद मृतक के पुत्र महेश ने थाने में पड़ोसी केशव, ज्ञानेश व देवकी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Hindi News / Bharatpur / नाली का पानी रोकने पर विवाद, झगड़े में बुजुर्ग की गई जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.