scriptआठ दिन से लापता किशोर का शव मिला, गला घोंट कर हत्या | Dead body of teenager found for eight days, strangled to death | Patrika News

आठ दिन से लापता किशोर का शव मिला, गला घोंट कर हत्या

locationभरतपुरPublished: Jan 25, 2020 10:57:36 pm

Submitted by:

rohit sharma

नगर कस्बा निवासी सत्रह वर्षीय लापता किशोर कृष्णा जोगी का शव शनिवार दोपहर गांव पैंडका मार्ग स्थित पुलिया के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला।

आठ दिन से लापता किशोर का शव मिला, गला घोंट कर हत्या

आठ दिन से लापता किशोर का शव मिला, गला घोंट कर हत्या

भरतपुर. नगर कस्बा निवासी सत्रह वर्षीय लापता किशोर कृष्णा जोगी का शव शनिवार दोपहर गांव पैंडका मार्ग स्थित पुलिया के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतक के गले में एक प्लास्टिक की रस्सी का टुकड़ा मिला, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंट हत्या कर शव को अज्ञात जने यहां खेत में फेंक गए। पोस्टमार्टम में मृतक की मौत करीब 48 घंटे पहले होने की चिकित्सकों ने आशंका जताई है। उधर, परिजनों ने किशोर की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

कस्बे के खेडली रोड निवासी दिगम्बर सिंह जोगी का पुत्र कृष्णा उर्फ कलुआ गत 16 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे घर से बाजार की कहकर निकला था, उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गत 18 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि पुलिया के समीप सरसों के खेत में किसी युवक शव पड़ा है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त लापता कृष्णा के रूप में की। घटना की सूचना पर डीग के एएसपी बुगलाल मीणा, नगर सीओ सत्यप्रकाश मीणा भी मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली। उधर, एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो