scriptDeeg Mahotsav begins with procession | फव्वारों से बिखरी सतरंगी छटाओं को किया मोबाइलों में कैद | Patrika News

फव्वारों से बिखरी सतरंगी छटाओं को किया मोबाइलों में कैद

locationभरतपुरPublished: Oct 10, 2023 11:55:55 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

रंगीन जलधाराओं को देख गदगद लोग, शोभायात्रा के साथ डीग महोत्सव का आगाज, पंजाब- हरियाणा, राजस्थानी लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति

फव्वारों से बिखरी सतरंगी छटाओं को किया मोबाइलों में कैद
फव्वारों से बिखरी सतरंगी छटाओं को किया मोबाइलों में कैद
डीग. डीग के जलमहलों की वास्तुकला का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से हवेलियों की ओर से किया जाता है जिन्हें भवन कहा जाता है। जलमहलों की नगरी में डीग महोत्सव के आयोजन के समय फव्वारों की रंगीन छटाओं ने लोगों का मन मोह लिया। मंगलवार शाम को विश्व प्रसिद्ध जलमहलों में फव्वारों से निकली रंगीन जलधाराओं ने इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। सैकड़ों फव्वारों से बिखरी सतरंगी छटाओं ने दूरदराज क्षेत्रों से आए दर्शकों को उत्साहित कर दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.