scriptसड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, घर जा रहा था | Delhi Police constable killed in a road accident | Patrika News

सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, घर जा रहा था

locationकानपुरPublished: Feb 14, 2017 11:59:00 am

Submitted by:

थाना क्षेत्र के गांव मानौता के पास मंगलवार रात घर जाते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव मानौता के पास मंगलवार रात घर जाते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। पुलिस ने मृतक का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मानौता के पास रात में एक युवक पड़ा हुआ था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गांव मोराका निवासी सियाराम पुत्र हरभान सिंह गुर्जर के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था और अवकाश पर घर जा रहा था। रात में वह एक व्यक्ति के साथ बाइक पर गांव जा रहा था।
रास्ते में मानौता के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर वह पैदल जाने लगा। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। आवाज सूनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे नगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो