scriptराजेंद्र राठौड़ के करीबी डॉ. शैलेष सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष | Dr. Shailesh Singh, close to Rathore, became BJP District President | Patrika News

राजेंद्र राठौड़ के करीबी डॉ. शैलेष सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष

locationभरतपुरPublished: Dec 17, 2019 10:30:36 pm

Submitted by:

Meghshyam Parashar

लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार देर शाम डॉ. शैलेष सिंह को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई।

राजेंद्र राठौड़ के करीबी डॉ. शैलेष सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष

राजेंद्र राठौड़ के करीबी डॉ. शैलेष सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष

भरतपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार देर शाम डॉ. शैलेष सिंह को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई। खास बात यह है कि जिलाध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाने का दावा करने वाले दो प्रमुख गुट भी फेल नजर आए। क्योंकि पूर्व राजेंद्र राठौड़ के करीबी होने के का फायदा शैलेष सिंह को मिलने के कारण उन्हें बगैर किसी गुट के ही यह बड़ा लाभ मिल गया। चूंकि जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भरने से पहले ही डॉ. शैलेष सिंह का नाम प्रमुख माना जा रहा था। मंडल अध्यक्षों की सूची आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा अटकी हुई थी। पार्टी के दो गुटों में जिलाध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ समय से खींचतान की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन बात डॉ. शैलेष सिंह पर ही अटकी हुई थी। एक गुट शिवराज तमरौली को जिलाध्यक्ष बनाने की कोशिश में जुटा था तो दूसरा भगवानदास शर्मा समेत अन्य की कोशिश में था परंतु डॉ. शैलेष सिंह के जिलाध्यक्ष बनने की संभावना प्रदेशस्तर से ही व्यक्त की जा चुकी थी। क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही शैलेष सिंह को पार्टी के किसी प्रमुख पद पर लाने की कोशिश की जा रही थी। ऐसे में डॉ. शैलेष सिंह को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो