VIDEO# हिंदू लड़के के साथ शादी बाप खफा, बेटी को ऑटो से कुचलने का प्रयास
-भरतपुर में ऑनर किलिंग का प्रयास
भरतपुर
Published: July 28, 2022 01:14:43 pm
भरतपुर. शहर के सहयोग नगर कॉलोनी के पास एक ऑनर किलिंग का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवती अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर जा रही थी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बाप को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। पति-पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
जानकारी के अनुसार माली मोहल्ला नमक कटरा निवासी नरेंद्र कुमार सैनी व नगमा खान पुत्री इस्लाम खान के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे 22 फरवरी 2022 को वह घर से भाग गए। दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। वहां से शादी करने के बाद घर लौट आए। जहां लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ युवती का अपहरण कर ले जाने व बहला-फुसला कर जबरन शादी करने का केस दर्ज करा दिया। डर के कारण लड़के के भाई के यहां कटनी एमपी में चले गए। वहां से आकर दो महीने मथुरा में रहे। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। अब यहां रंजीतनगर में किराये के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को पति नरेंद्र अपनी पत्नी को जनाना अस्पताल में दिखाने के लिए गया था। जनाना अस्पताल में ही लड़की का बाप इस्लाम खान उन्हें देखकर चौंक गया। वह ऑटो चलाता है। देखने के बाद ऑटो से पीछा करने लगा। लड़का पत्न्ज्ञी को ज्यूस पिलाने लगा। बाप ने आकर ऑटो से बाइक में टक्कर मार दी। ऑटो को लड़की पर चढ़ाने की कोशिश की तो लड़की भाग गई। लड़की वहां से भागकर जान बचाई। घटना को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ देखकर बाप ऑटो को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने पीडि़त से जानकारी ली। दोनों को साथ लेकर थाने पहुंची। जहां से परिवाद लेने के बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही घर छोड़ा गया है। लड़के का आरोप है कि लड़की का पिता ऑटो में अवैध हथियार भी लेकर आया था। उसने दोनों को जान से मारने की भी कोशिश की।

VIDEO# हिंदू लड़के के साथ शादी बाप खफा, बेटी को ऑटो से कुचलने का प्रयास
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
